कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

क्षेत्राधिकारी पुवायाँ एवं सदर ने पुलिस बल की ड्यूटी चेक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शाहजहाँपुर, 22 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा उपजिलाधिकारी पुवायाँ के साथ तथा क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण पिकेटों का जायजा लिया गया। विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस बल एवं पिकेट ड्यूटी को चेक करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारीगण ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन पर विशेष निगरानी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें और यातायात को व्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से संचालित कराएं। किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यातायात नियमों के पालन की अपील

कांवड़ यात्रा मार्गों पर वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्ग एवं लेन का प्रयोग करने तथा कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए यात्रा मार्गों पर निरंतर सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

Previous Post Next Post