स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बेरी चौकी पर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और उनके यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया।
क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी से चेहल्लुम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
बैठक में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं पारंपरिक व्यवस्थाओं के अनुरूप पर्व मनाने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का भी आह्वान किया गया। शांति समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
