लखनऊ में ₹12 हजार करोड़ की आवासीय योजनाओं का शुभारंभ, वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमिपूजन


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में ₹12,000 करोड़ की लागत से 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जाने वाली लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना के भूमिपूजन एवं भूखंडों के पंजीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹2,166 करोड़ की लागत से प्रस्तावित पांच बहुमंजिला अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन आवासीय योजनाओं से विद्यार्थियों, युवाओं, रोजगार के लिए लखनऊ आने वाले नागरिकों और शहर को अपना भविष्य बनाने वाले परिवारों के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुविधायुक्त आवास की संभावनाएं और मजबूत होंगी।

उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से विकसित होने वाली इन आवासीय परियोजनाओं से राजधानी के विस्तार को गति मिलेगी और भविष्य की आवासीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से लखनऊ में आधुनिक एवं सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।


Previous Post Next Post