शाहजहांपुर: उद्यान विभाग की योजनाओं के तहत किसानों को मिलेंगे सब्जी और औषधीय फसलों के बीज

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना और अनुसूचित जाति/जनजाति औद्यानिक विकास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

शाहजहांपुर। उद्यान विभाग शाहजहांपुर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना (CMSHM) के अंतर्गत संकर शाकभाजी क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम तथा अनुसूचित जाति/जनजाति कृषकों हेतु औद्यानिक विकास योजना (SCP) के तहत किसानों को विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग के अनुसार योजनाओं के लक्ष्य के सापेक्ष बीज प्राप्त हो चुके हैं।

इन फसलों के बीज उपलब्ध

मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत हिन्दुस्तान इंसेक्टिसाइड लिमिटेड (HIL India) द्वारा मसाला मिर्च एवं पातगोभी के बीज तथा उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) द्वारा ग्लैडियोलस बल्ब एवं सतावर बीज प्राप्त हो चुके हैं।

वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति कृषकों के लिए संचालित औद्यानिक विकास योजना (SCP) के तहत हिन्दुस्तान इंसेक्टिसाइड लिमिटेड (HIL India) द्वारा करेला, लौकी, मसाला मिर्च एवं शिमला मिर्च के बीज प्राप्त हुए हैं।

ऑनलाइन आवेदन करना होगा

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल dbt.uphorticulture.in पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

आवेदन के लिए किसानों के पास खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट फोटो और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति भी आवश्यक होगी।

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

उद्यान विभाग ने योजना से संबंधित जानकारी एवं लाभ लेने के लिए किसानों से संपर्क करने की अपील की है। किसान मु0रा0औ0वि0यो0 प्रभारी श्री विमल देवल के मोबाइल नंबर 8960416449 तथा श्री राकेश कुमार के मोबाइल नंबर 9026629133 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा किसान किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, शाहजहांपुर, भूतल, विकास भवन में संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने जनपद के कृषक बंधुओं से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

SEO Keywords: शाहजहांपुर किसान योजना, उद्यान विभाग शाहजहांपुर, सब्जी बीज योजना, संकर शाकभाजी योजना, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, HIL India बीज, हाफेड, किसान ऑनलाइन आवेदन, शाहजहांपुर समाचार

Previous Post Next Post