जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा हरदोईया मोड़ से आगे लाल नगर गांव के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी पारा के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को शाम करीब 6:45 बजे लाल नगर गांव के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि ट्रक संख्या UP82T4888 कानपुर की तरफ से हरदोईया मोड़ की ओर जा रहा था।
इसी दौरान ग्राम लाल नगर हरदोईया निवासी तनिष्क पुत्र बबलू (15 वर्ष) मोटरसाइकिल संख्या UP32BV4821 से कोचिंग पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने घायल बालक को तत्काल एरा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर हिरासत में लेते हुए ट्रक और मृतक की मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों से प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण बताई गई है।
