नगर निगम के जनसुनवाई दिवस में 3 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

शाहजहाँपुर। नगर निगम शाहजहाँपुर में 8 सितंबर 2026 को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में “मेरा शहर-मेरा घर” अभियान के तहत सम्भव (सिस्टेमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकेनिज्म, ब्रिजिंग, हैपीनेस एंड वैल्यू) के अंतर्गत जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय में चला।

जनसुनवाई के दौरान नगर क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश बिंदु, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण कराया जाए तथा जनसामान्य की संतुष्टि को ध्यान में रखा जाए।

जनसुनवाई दिवस में कुल 3 समस्याएं एवं शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post