बाढ़ राहत शिविरों का एसीएमओ ने किया निरीक्षण, बीमार लोगों को मिला उपचार

 

लोधीपुरा शिविर में करीब 60 लोग शरण लिए मिले, सुभाषनगर शिविर में 46 लोगों का उपचार

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बाढ़ राहत एवं चिकित्सा शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसीएमओ डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव ने लोधीपुरा और सुभाषनगर स्थित बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

सबसे पहले एसीएमओ ने लोधीपुरा बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। यहां करीब 60 लोग शरण लिए हुए मिले। शिविर में संचालित चिकित्सा केंद्र पर डॉ. आकिब, एलटी विकास गौतम और विनोद कुमार उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय तक बीमार तीन लोगों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवा उपलब्ध कराई जा चुकी थी।

इसके बाद डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव ने सुभाषनगर बाढ़ चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के समय तक 46 बीमार लोगों का उपचार किया जा चुका था। शिविर में डॉ. निखिल दीक्षित, फार्मासिस्ट धीरेन्द्र सिंह, अमन कुमार तथा आशा पूजा पॉल उपस्थित मिले।

निरीक्षण के दौरान एआरओ अंशुल शुक्ला और आईडीएसपी जितेंद्र कुमार भी एसीएमओ के साथ मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Previous Post Next Post