कटरा पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित आरोपी जितेन्द्र को किया गिरफ्तार

 

इलाज के दौरान घायल की मौत के बाद मुकदमे में बढ़ाई गई थी धारा 105 बीएनएस

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना कटरा पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में घायल की इलाज के दौरान मृत्यु होने के बाद धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना कटरा में मु.अ.सं. 270/2026, धारा 115(2), 352 और 118(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में अभियुक्तों पर वादी के पुत्र के साथ मारपीट और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस के अनुसार, मुकदमे में वादी के पुत्र की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

मामले में वांछित अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र महेश कश्यप, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम हुलास नगला, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 11 सितंबर 2026 को करीब 10:45 बजे कसरक शराब भट्टी के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

दर्ज मुकदमा

मु.अ.सं. 270/2026
धारा 115(2)/352/118(1)/105 बीएनएस
थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह
  • उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार
  • हे0का0 आरजू खाँ
  • का0 सौरभ दीक्षित
Previous Post Next Post