फायरिंग और मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 28 सितंबर 2026। थाना मदनापुर पुलिस ने फायरिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को वादी की तहरीर के आधार पर थाना मदनापुर में मुकदमा अपराध संख्या 252/26, धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि ग्राम उमरसडिया निवासी सत्यवीर और ग्राम जिराऊ निवासी गुरूपाल ने वादी के भतीजे को शराब पीने से मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद दोनों वादी के दरवाजे पर पहुंचे और वादी पर फायरिंग की। बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी चोटें आने तथा आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में वांछित अभियुक्त गुरूपाल पुत्र सुरेशपाल, निवासी ग्राम जिराऊ, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहांपुर को 28 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post