शाहजहांपुर क्लब की वार्षिक आम सभा में नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का गठन

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्लब प्रा. लि. की वार्षिक आम सभा (AGM) कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभा में कुल 73 शेयरधारक व्यक्तिगत रूप से अथवा प्रॉक्सी के माध्यम से उपस्थित रहे। मतदान के दौरान 57 मत पक्ष में प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी की सहमति और उपस्थित शेयरधारकों के समर्थन से शाहजहांपुर क्लब प्रा. लि. के नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का गठन किया गया। नवगठित बोर्ड में हरगोविंद मोदी, राजगोपाल अग्रवाल, रवि गोयल, संजय गुप्ता, मनीष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, सुधीर रस्तोगी, रवि खंडेलवाल, डॉ. रवि मोहन, विजय कुमार, मुकेश अग्रवाल और सुनील सिंघल को शामिल किया गया।

नवगठित बोर्ड का उद्देश्य क्लब के सदस्यों और शेयरधारकों के सहयोग एवं विश्वास के साथ क्लब का संचालन सुचारु और पारदर्शी तरीके से करना तथा क्लब की गरिमा और गौरव को आगे बढ़ाना बताया गया।

इस अवसर पर क्लब प्रबंधन की ओर से सभी सदस्यों और शेयरधारकों के सहयोग एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Previous Post Next Post