नगर निगम के जनसुनवाई दिवस में चार शिकायतें प्राप्त, दो का मौके पर निस्तारण

 


नगर निगम के जनसुनवाई दिवस में चार शिकायतें प्राप्त, दो का मौके पर निस्तारण

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में ‘मेरा शहर-मेरा घर’ अभियान के तहत जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के लोगों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण और कर विभाग से संबंधित समस्याएं एवं शिकायतें रखीं।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में नागरिकों की संतुष्टि और समान दृष्टिकोण का ध्यान रखने को कहा गया।

जनसुनवाई दिवस में कुल चार समस्याएं एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया, जबकि शेष दो शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post