त्योहारों के मद्देनजर खुटार में पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 28 सितंबर 2026। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में सोमवार को एसडीएम पुवायां और क्षेत्राधिकारी पुवायां ने थाना खुटार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की।

इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की। अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

Previous Post Next Post