स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 28 सितंबर 2026। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में सोमवार को क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की।
इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। क्षेत्राधिकारी नगर ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
श्रेणी
शाहजहांपुर
