आशियाना पुलिस का बड़ा एक्शन, चेन लूटने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

 

दो लूट की घटनाओं का खुलासा, दो चेन, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। आशियाना थाना पुलिस ने चेन लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो पीली धातु की चेन, दो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक संख्या UP32PR5996 बरामद की है।

दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शनि कश्यप उर्फ गोलू और अर्जुन रावत उर्फ गंगाधर उर्फ बबलूगड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों पर धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी शनि कश्यप को आशियाना थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है।

लूट का सामान और बाइक बरामद

आशियाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

  • 02 पीली धातु की चेन
  • 02 मोबाइल फोन
  • वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक UP32PR5996

बरामद की है। पुलिस द्वारा बरामदगी और दोनों घटनाओं के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र कुमार राय, उप निरीक्षक मनीष सिंह, सुनील कुमार यादव, शिवप्रकाश सिंह, अभिषेक कुमार, प्रतीक सिंह, ब्रह्मेश्वर राय, कांस्टेबल बृजेश कुमार एवं कांस्टेबल सन्नी मान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post