शाहजहांपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकान पूरे करने को एक सप्ताह का अंतिम मौका, नहीं तो होगी वसूली

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

पहली और दूसरी किस्त लेने के बाद निर्माण कार्य पूरा न कराने वाले लाभार्थियों पर होगी आरसी जारी करने की कार्रवाई

शाहजहांपुर, 23 सितंबर 2026। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), शाहजहांपुर द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 1.0 के तहत नगर निगम एवं जनपद के सभी नगर निकायों में आवास निर्माण की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है।

डूडा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिलाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी द्वारा योजना की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए प्रथम एवं द्वितीय किस्त की धनराशि प्राप्त हो चुकी है, लेकिन उनके द्वारा अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया है।

एक सप्ताह का अंतिम अवसर

ऐसे लाभार्थियों को निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए एक सप्ताह का अंतिम अवसर दिया गया है। डूडा ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में यदि संबंधित लाभार्थियों द्वारा आवास निर्माण का कार्य नहीं कराया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आरसी जारी कर भू-राजस्व की तरह होगी वसूली

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अंतिम अवसर के बाद भी निर्माण कार्य नहीं कराने वाले लाभार्थियों के विरुद्ध नियमानुसार आरसी जारी कराते हुए भू-राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।

डूडा ने संबंधित लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में अपने आवास निर्माण का कार्य पूरा कराएं, ताकि योजना के उद्देश्य को पूरा किया जा सके और भविष्य में होने वाली वसूली संबंधी कार्रवाई से बचा जा सके।

यह आदेश रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), शाहजहांपुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिया गया है।

SEO Keywords: शाहजहांपुर प्रधानमंत्री आवास योजना, PMAY Urban 1.0, डूडा शाहजहांपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, आवास निर्माण अंतिम मौका, शाहजहांपुर डूडा नोटिस, आरसी जारी वसूली

Previous Post Next Post