संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर अपनी विफलता छिपा रही कांग्रेस: शकुन सिंह

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

उन्नाव। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी मुद्दों और संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोप भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है।

शकुन सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समेत चुनाव आयोग के विभिन्न फैसलों को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर अपनी बात रखी। उन्होंने फॉर्म-6 की वैधता और SIR की प्रक्रिया को लेकर भी अपना पक्ष रखा।

उन्होंने कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र को प्रशासनिक विषय बताते हुए कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दे के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है। शकुन सिंह ने चुनाव आयोग के संयुक्त बयान का हवाला देते हुए विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को मनगढ़ंत और भ्रामक बताया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के बाद संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखना जरूरी है और सभी पक्षों को संवैधानिक प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए।

Previous Post Next Post