ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️
अजगैन, उन्नाव। अजगैन में उर्मिला पैलेस के सामने जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घरों में पानी भरने से नाराज लोगों ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों के सड़क पर उतरने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि जलनिकासी की समस्या को लेकर कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई।
लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने और क्षेत्र में जलनिकासी की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
श्रेणी
उन्नाव
