ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम, लखनऊ ✍️
लखनऊ, सरोजनीनगर। हाईडिल चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोया हुआ मोबाइल फोन महज एक घंटे के भीतर बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
जानकारी के अनुसार शांति नगर निवासी सुरेश बाबू का मोबाइल फोन गौरी बाजार में कहीं गिर गया था। मोबाइल खोने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति के निर्देश पर हाईडिल चौकी प्रभारी अभिषेक पांडेय ने पुलिस टीम के साथ मोबाइल की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन सुरक्षित बरामद कर लिया।
इसके बाद मोबाइल स्वामी को बुलाकर फोन उनके सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल खोने की सूचना मिलने के करीब एक घंटे के भीतर बरामदगी होने पर स्थानीय लोगों ने हाईडिल चौकी पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की।
श्रेणी
लखनऊ
