सहयोग संस्था ने बसुलिया में किया पौधारोपण, गौशाला में चलाया स्वच्छता अभियान


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत बसुलिया पहुंचकर पौधारोपण किया। इसके साथ ही गांव में स्थित गौशाला में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।

संस्था के पदाधिकारी ग्राम पंचायत बसुलिया स्थित जनता कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद गौशाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

ग्राम बसुलिया निवासी एवं संस्था के कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे ने संस्था के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सभी के लिए चोखा-बाटी की व्यवस्था भी की गई।

5100 पौधे लगाने का लक्ष्य

संस्था की पौधारोपण प्रभारी संगीता गुप्ता और डायरेक्टर रजनी गुप्ता ने बताया कि संस्था ने इस वर्ष 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे पूरा करने का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान, शाहनवाज खान एडवोकेट, डायरेक्टर रजनी गुप्ता, शालू यादव, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, जिला प्रभारी विकास सक्सेना, विधिक सलाहकार सफीकुद्दीन अंसारी, शिवम वर्मा, तिलहर अध्यक्ष अंकुश गुप्ता, जलालाबाद अध्यक्ष ममता यादव, सुमन गुप्ता, संगीता गुप्ता, राम जी गुप्ता, कृष्णा, सुधीर, तिऊलक, ग्राम पंचायत के प्रधान विनोद वर्मा, बसुलिया ग्राम पंचायत के प्रधान वीरपाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कालिका प्रसाद सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।

संस्था की ओर से आयोजित पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

Previous Post Next Post