विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत 2 सितंबर से चल रही EVM-VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 06 सितंबर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को डीएम कंपाउंड स्थित ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) एवं VVPAT के फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) कार्य का निरीक्षण किया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT की FLC का कार्य 02 सितंबर 2026 से चल रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एफएलसी प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता का जायजा लिया।
पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं एसओपी के अनुसार एफएलसी कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गंभीरता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का विधिवत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने एफएलसी हॉल में केवल अधिकृत प्रतिनिधियों, संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को ही प्रवेश देने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रखने को कहा।
ECIL इंजीनियरों को गुणवत्तापूर्ण जांच के निर्देश
जिलाधिकारी ने एफएलसी कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी कार्य पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ECIL के इंजीनियरों को EVM एवं VVPAT की FLC का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एफएलसी कार्य में निर्धारित मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन आवश्यक है।
