शाहजहांपुर में 7 से 20 सितंबर तक यातायात डायवर्जन, महिला थाना से पुलिस लाइन मोड़ तक आवागमन रहेगा बंद

 

ह्यूम पाइप डालने के कार्य के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों के लिए रिंग रोड का होगा इस्तेमाल

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 06 सितंबर। नगर निगम द्वारा महिला थाना से पुलिस लाइन मोड़ तक ह्यूम पाइप डालने के कार्य के चलते इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार यह डायवर्जन 07 सितंबर 2026 की रात से 20 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

इस दौरान पुलिस लाइन मोड़ से महिला थाना तिराहा तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

छोटे वाहनों का आवागमन महिला थाना तिराहा से कैंट क्षेत्र होते हुए डिपो तिराहा होकर कराया जाएगा।

रोडवेज बसों के रूट में बदलाव

  • पलिया, निगोही और पीलीभीत जाने-आने वाली रोडवेज बसों का संचालन रोडवेज वर्कशॉप के रास्ते किया जाएगा।
  • बरेली, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, सीतापुर और दिल्ली जाने वाली बसों का आवागमन प्रथम चरण में रोडवेज से तथा द्वितीय चरण में सैटेलाइट बस स्टैंड से कराया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए रिंग रोड

भारी वाहनों का आवागमन रिंग रोड से किया जाएगा। गदियाना चुंगी, मछली मार्केट तिराहा और डिपो तिराहा से किसी भी भारी वाहन का आवागमन महिला थाना तिराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए गदियाना चुंगी, मछली मार्केट तिराहा, अशफाक नगर तिराहा और डिपो तिराहा पर अतिरिक्त यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

रेलवे स्टेशन जाने के लिए यह मार्ग रहेगा

रेलवे स्टेशन पर वाहनों के आवागमन के लिए मालगोदाम रोड/सीएम ग्रिड ग्रीन रोड का प्रयोग किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि डायवर्जन अवधि में निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

Previous Post Next Post