इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: डॉ. सीपी उपाध्याय अध्यक्ष और संतोष कुमार मिश्रा महासचिव निर्वाचित

 

ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा, प्रयागराज ✍️

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सीपी उपाध्याय और महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज की है। परिणाम 25 सितंबर 2026 को घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद पर डॉ. सीपी उपाध्याय ने करीबी मुकाबले में पीसी श्रीवास्तव को 74 मतों से पराजित किया। वहीं महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा ने राय साहब यादव को 283 मतों से हराकर जीत हासिल की।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सीपी उपाध्याय और महासचिव संतोष कुमार मिश्रा को बधाई दी।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अन्य पदों के लिए मतगणना की प्रक्रिया भी जारी रही।

Previous Post Next Post