इनर व्हील क्लब ने छात्राओं का कराया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

 


ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद मिश्रा

बलरामपुर। इनर व्हील क्लब बलरामपुर के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, बलरामपुर में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 60 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक औषधियां वितरित की गईं। इस दौरान छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया।

क्लब की प्रेसिडेंट संगीता मिश्रा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में डॉ. नेहा गुप्ता एवं डॉ. कौशल्या गुप्ता ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।


कार्यक्रम में क्लब की वरिष्ठ सदस्य छाया गुप्ता, आशा मिश्रा एवं सुनीता श्रीवास्तव ने उपस्थित रहकर आयोजन में सहयोग किया। औषधि वितरण में फार्मासिस्ट सुनील गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सतीश सिंह ने इनर व्हील क्लब के सभी सदस्यों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Previous Post Next Post