व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ कोतवाली नगर में हुई गोष्ठी

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर, 05 सितंबर। व्यापारियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर थाना कोतवाली नगर परिसर में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश एवं निर्देशों से व्यापार मंडल के सदस्यों को अवगत कराया गया। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने व्यापार मंडल के सदस्यों से पुलिस के साथ आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

गोष्ठी के माध्यम से पुलिस एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।

Previous Post Next Post