महोलिया वीरान गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के सीडीओ ने दिए कड़े निर्देश

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 22 सितंबर 2026। विकासखंड खुटार के अंतर्गत वृहद गौ संरक्षण केंद्र, महोलिया वीरान का मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशुधन अधिकारी अतुल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

485 गाय और 563 नंदी मिले संरक्षित

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गौ संरक्षण केंद्र का संचालन कृषक गुरूमेज सिंह द्वारा किया जा रहा है। मौके पर उनके प्रतिनिधि हरिजिन्दर सिंह उपस्थित रहे।

केंद्र में गायों और नंदियों के लिए अलग-अलग शेड बनाए गए हैं। निरीक्षण के समय यहां 485 गाय और 563 नंदी संरक्षित पाए गए। केंद्र में 25 गौपालक कार्यरत बताए गए।

नंदी शेड में मिली अव्यवस्था

निरीक्षण के दौरान नंदियों के शेड में पानी की चरनी में पानी और भूसा उपलब्ध नहीं मिला। गौपालक ने बताया कि चरनी टूटी होने के कारण पानी रिसकर शेड में फैल जाता है, जिससे वहां कीचड़ की स्थिति बन जाती है।

नंदीशाला में गोबर और कीचड़ जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी पाया गया। इससे नंदी असहज स्थिति में दिखाई दिए।

टूटी चरनी तत्काल ठीक कराने के निर्देश

स्थिति का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने गायों और नंदियों के शेडों की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने नंदियों के शेड में टूटी हुई चरनी को तत्काल ठीक कराने तथा गौवंश के लिए पर्याप्त भूसा, हरा चारा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार और गौवंशों के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया।

SEO Keywords: शाहजहांपुर गौ संरक्षण केंद्र, महोलिया वीरान गौशाला, खुटार गौ संरक्षण केंद्र, सीडीओ शाहजहांपुर निरीक्षण, शाहजहांपुर गौवंश, 485 गाय 563 नंदी, गौशाला व्यवस्था, शाहजहांपुर प्रशासन

Previous Post Next Post