प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान, अस्पतालों में मरीजों को बांटे फल और मिठाइयां

 

ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद मिश्रा

बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर के तत्वावधान में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में पार्टी कार्यालय अटल भवन, बलरामपुर में जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सदर विधायक पल्टूराम ने किया।


रक्तदान शिविर में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप वाजपेयी ने रक्तदान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यकाल में देश के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है।


सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जरूरतमंद मरीजों की सेवा करते हुए मना रहे हैं। रक्तदान के साथ अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल एवं मिठाइयां वितरित की गईं, जिससे सेवा भावना का संदेश आमजन तक पहुंचाया जा सके।

रक्तदान शिविर में जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, संजय शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक एवं युवा मोर्चा महामंत्री अक्षय शुक्ला, अमन बंसल, अभिषेक सिंह हाड़ा, दीपक तिवारी, आदित्य राज सिंह, प्रांजल, विशाल, सुधांशु सिंह, ऋषभ सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

भाजपा की ओर से उतरौला एवं पचपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उतरौला के भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा भी रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया तथा मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री विकास श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह, आद्या सिंह, अवधेश तिवारी, संदीप उपाध्याय, ललिता तिवारी, साधना पांडे, आनंद श्रीवास्तव, सरोज तिवारी, राघवेन्द्र कांत सिंह, विनोद गिरी, संदीप मिश्रा, नंदलाल तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्लड बैंक बलरामपुर की पैथोलॉजिस्ट आकांक्षा शुक्ला, हिमांशु तिवारी, अंजली सिंह एवं उनकी टीम ने रक्तदान शिविर में आवश्यक सहयोग प्रदान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, रक्तदान एवं मरीजों की मदद के माध्यम से मनाते हुए जनसेवा का संदेश दिया।

Previous Post Next Post