स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 27 सितंबर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना कोतवाली क्षेत्र में बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए हनुमत धाम समेत विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने बाढ़ एवं जलभराव की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए किए गए पुलिस प्रबंधों की भी समीक्षा की।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना कोतवाली क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को लगातार सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील स्थानों पर नियमित भ्रमण और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।
उन्होंने आमजन की सुरक्षा एवं सहायता को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक पुलिस प्रबंध बनाए रखने तथा जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए।
शाहजहांपुर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस बल को सतर्क एवं सक्रिय रखा गया है।
