ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी के लिए शाहजहाँपुर में मजिस्ट्रेट नामित


डीएम कंपाउंड स्थित ईवीएम वेयरहाउस में एफएलसी कार्य के दौरान अधिकारी करेंगे निगरानी, संशोधित आदेश तत्काल प्रभावी

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 15 सितंबर 2026। विधानसभा निर्वाचन-2026 की तैयारियों के तहत डीएम कंपाउंड स्थित ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) कार्य को सुगमता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा संशोधित आदेश जारी किया गया है।

कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, शाहजहाँपुर के पत्रांक 1059/निर्वाचन-2026, दिनांक 15 सितंबर 2026 के माध्यम से पूर्व जारी आदेश संख्या 1006/निर्वाचन-2026 दिनांक 31 अगस्त 2026 को अपरिहार्य कारणों से संशोधित किया गया है।

दो अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

एफएलसी कार्य की अवधि के दौरान ड्यूटी के लिए दो अधिकारियों को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

श्रीमती नीलिमा यादव, अपर उप जिलाधिकारी, मुख्यालय को प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक ड्यूटी सौंपी गई है।

वहीं श्री प्रभात राय, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), तिलहर को अपराह्न 2:00 बजे से एफएलसी कार्य की समाप्ति तक मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है।

एफएलसी स्थल पर रहना होगा अनिवार्य

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नामित मजिस्ट्रेट सम्पूर्ण एफएलसी कार्य अवधि में एफएलसी स्थल पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इस व्यवस्था का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया को व्यवस्थित, सुगम एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।

यह संशोधित आदेश तत्काल प्रभावी कर दिया गया है।

आदेश रजनीश कुमार मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), शाहजहाँपुर द्वारा जारी किया गया है।

Previous Post Next Post