स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के पूर्व छात्र ने 67,650 परीक्षार्थियों के बीच बनाई शीर्ष 100 में जगह, एमएससी में भी हासिल किया था गोल्ड मेडल
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के पूर्व छात्र अक्षत वर्मा ने लाइफ साइंस विषय में CSIR-NET (JRF) परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है। अक्षत ने अखिल भारतीय स्तर पर 85वीं रैंक हासिल की है। परीक्षा में कुल 67,650 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय ने बताया कि अक्षत वर्मा ने वर्ष 2025 में वनस्पति विज्ञान विषय से एमएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ गोल्ड मेडल भी हासिल किया था। इससे पहले बीएससी की परीक्षा में भी वह कॉलेज के शीर्ष तीन विद्यार्थियों में शामिल रहे।
अक्षत की इस उपलब्धि पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने उन्हें और पूरे वनस्पति विज्ञान विभाग को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रोफेसर आर.के. आजाद, संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह, मीडिया सहसमन्वयक शिशिर शुक्ला, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. मुमताज हुसैन, डॉ. केशव शुक्ला, डॉ. शिखा सक्सेना, डॉ. निधि त्रिपाठी, मनोज, आकांक्षा गुप्ता, शिवांगी शुक्ला, अजय एवं दीपक आदि ने अक्षत वर्मा को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
