ग्रेटर नोएडा में UP International Trade Show 2026 का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में UP International Trade Show 2026 (UPITS 4.0) के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि UPITS के माध्यम से नया उत्तर प्रदेश अपने उत्पाद, क्षमता और नवाचार को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो में बढ़ता फुटफॉल प्रदेश के प्रति बढ़ते वैश्विक विश्वास का परिचायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश के कारीगरों के हुनर को बाजार, युवाओं के नवाचार को अवसर, एमएसएमई के सामर्थ्य को विस्तार और किसानों के परिश्रम को नई पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में UPITS महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य कर रहा है। आयोजन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के उत्पाद, नवाचार और औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित किया जा रहा है।

Previous Post Next Post