स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह हमराह कांस्टेबल मोहित कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 184/2026, धारा 87/137(2)/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त सिन्टू पुत्र बहोरन, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम इमलिया, थाना अल्हागंज, हाईवे पर ग्राम इमलिया जाने वाले रास्ते के पास मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम इमलिया जाने वाले रास्ते से अभियुक्त सिन्टू को करीब सुबह 9:15 बजे हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अल्हागंज में मुकदमा संख्या 184/2026, धारा 87/137(2)/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह और कांस्टेबल मोहित कुमार, थाना अल्हागंज, जनपद शाहजहांपुर शामिल रहे।
