बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक 6 अक्टूबर को

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से 6 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12:30 बजे उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में होगी।

बैठक में निर्वाचन की व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इनमें जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो-ऑब्जर्वर तथा मतदान दलों के लिए वाहनों की व्यवस्था प्रमुख रूप से शामिल है।

मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण पर होगी चर्चा

बैठक में जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो-ऑब्जर्वर एवं मतदान कार्मिकों की नियुक्ति तथा उनके प्रशिक्षण की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही मतदान दलों के लिए स्टेशनरी बैग, मतपेटिका आदि की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।

मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था

मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी बैठक के एजेंडे में शामिल है। संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां तथा डीसी मनरेगा सहित संबंधित अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

Previous Post Next Post