बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत सामग्री वितरित


स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के ग्राम हरदा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं और स्थिति की जानकारी भी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लखनऊ के कुछ क्षेत्रों में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

युद्धस्तर पर जारी हैं राहत एवं बचाव कार्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार सभी प्रभावित नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और राहत कार्यों में तेजी बनाए रखी जाए।

Previous Post Next Post