चिनहट पुलिस ने 24 घंटे में दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट मो चांद, लखनऊ ✍️

लखनऊ। चिनहट थाना पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल पैशन प्लस और 1110 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शाश्वत कुमार गौतम पुत्र स्व. विजय कुमार गौतम, निवासी कठौता का पुरवा, विजयंतखंड-4, थाना विभूतिखंड, लखनऊ, उम्र करीब 26 वर्ष तथा अंकित चौहान पुत्र रामसेवक चौहान, निवासी रुस्तमपुर खरपरिया मोहम्मदपुर, थाना कैलाश नगर, जनपद बाराबंकी, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों को कठौता झील के किनारे से गिरफ्तार किया गया।

घर से मोटरसाइकिल और नकदी चोरी का मामला

पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को वादी विकास यादव पुत्र दिलीप यादव, निवासी कल्याणी विहार, कमता, थाना चिनहट, लखनऊ ने अपने घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल पैशन प्लस और कुछ रुपये चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना चिनहट में मुकदमा संख्या 539/2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शशिकांत द्वारा की जा रही थी। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन, चोरी की एक मोटरसाइकिल पैशन प्लस और 1110 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 शशिकांत, थाना चिनहट, लखनऊ
  • उ0नि0 विवेक मिश्रा, थाना चिनहट, लखनऊ
  • का0 आशुतोष सिंह, थाना चिनहट, लखनऊ
  • का0 विपिन कुमार, थाना चिनहट, लखनऊ
Previous Post Next Post