स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर | 19 अक्टूबर 2026
शाहजहाँपुर के थाना खुटार की मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सराहनीय पहल करते हुए काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का निस्तारण कराया। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद उन्हें परिजनों की मौजूदगी में सकुशल विदा किया गया।
पति पर मारपीट और गाली-गलौज का लगाया था आरोप
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को थाना खुटार में एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना खुटार की मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को महिला हेल्प डेस्क पर बुलाकर काउंसलिंग की।
काउंसलिंग के जरिए दूर किए गए मतभेद
काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी और उनके परिजनों को वैवाहिक जीवन, महिला अधिकारों तथा सामाजिक और कानूनी पहलुओं के बारे में समझाया गया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी और पति-पत्नी ने साथ रहने की इच्छा व्यक्त की।
इसके बाद दोनों पक्षों और उनके परिजनों की सहमति से उन्हें सकुशल विदा कर दिया गया।
मिशन शक्ति टीम रही मौजूद
इस कार्रवाई में थाना खुटार के प्रभारी निरीक्षक लोकेन्द्र कुमार त्यागी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाषचन्द्र, महिला उपनिरीक्षक जागृति आर्या और महिला आरक्षी प्रमिला यादव शामिल रहीं।
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों के प्रति जागरूकता और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
