नगराम पुलिस ने 7.288 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️

लखनऊ। नगराम थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 7.288 किलोग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल, 2100 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक 5 अक्टूबर 2026 को नगराम पुलिस टीम हरदोइया बैराज से नहर पटरी रोड, ग्राम चंदीदीन घोड़सारा के पास नहर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले-नीले रंग की मोटरसाइकिल संख्या UP41 BH 4129 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से गांजा बरामद हुआ।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर थाना नगराम में मु0अ0सं0 147/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार गौतम पुत्र अनिल कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम करोरा, थाना नगराम, लखनऊ तथा अंकुश कुमार कोरी पुत्र नवीन पुत्र बरसाती लाल, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम हुसैनाबाद, थाना लोनीकटरा, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने गांजा तस्करी से संबंधित जानकारी दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

  • 7.288 किलोग्राम अवैध गांजा, अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये
  • काले-नीले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UP41 BH 4129
  • 2100 रुपये नकद
  • दो मोबाइल फोन

कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ तरुण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मो. मुश्ताक, अपर पुलिस अधीक्षक रल्लापल्ली वसंथ कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक नगराम अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में नगराम पुलिस टीम द्वारा की गई।

Previous Post Next Post