ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा, प्रयागराज ✍️
प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर अरमान बिहारी को सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज जिला न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस उसे बिहार के गया जिले की जेल से ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लेकर पहुंची थी।
पुलिस के अनुसार अरमान बिहारी को माफिया अतीक अहमद का करीबी शूटर माना जाता रहा है। उसे विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट कुमार मयंक की अदालत में पेश किया गया।
बताया गया कि पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थी। गया जेल में निरुद्ध होने की जानकारी मिलने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लाकर न्यायालय में पेश किया गया। पेशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस उसे दोबारा गया जेल लेकर रवाना हो गई।
पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
श्रेणी
प्रयागराज

