बलरामपुर में अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिक सील


ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। जनपद में बिना पंजीकरण और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित हो रहे क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर क्लीनिकों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना पंजीकरण संचालित पाए गए क्लीनिकों को सील कर दिया गया, जबकि एक अन्य क्लीनिक की संचालिका को नोटिस जारी किया गया।

संयुक्त टीम ने किया क्लीनिकों का निरीक्षण

स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम में जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लाहनगर के अधीक्षक डॉ. विजय भान और पटल सहायक राजेश हंस शामिल रहे। टीम ने निरीक्षण के दौरान क्लीनिकों के पंजीकरण एवं संचालन से संबंधित मानकों की जांच की।

इन क्लीनिकों पर हुई कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित क्लीनिकों का मामला सामने आया:

  • सीमा डेंटल क्लीनिक, सादुल्लाहनगर — संचालक डॉ. अनिल कुमार।
  • विश्वनाथ वर्मा क्लीनिक, कौवापुर भटपुरवा, श्रीनगर, श्रीदत्तगंज।
  • डॉ. केशव राम क्लीनिक, उतरौला — संचालक डॉ. केशव राम वर्मा।

इन क्लीनिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए बिना पंजीकरण संचालित पाए गए क्लीनिकों को सील किया गया।

इसके अतिरिक्त, जीवन पाली क्लीनिक, जुआथान की संचालिका डॉ. वीना यादव को नोटिस जारी किया गया।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्पष्ट किया कि जनपद में बिना वैध पंजीकरण और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित क्लीनिकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित एवं मानक के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा अवैध रूप से संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों पर अंकुश लगाना है।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post