सेवा संकल्प यात्रियों और मंत्री सुरेश खन्ना ने बाबूजी महाराज की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक निकाली जा रही मोटरसाइकिल सेवा संकल्प यात्रा शाहजहांपुर पहुंची। यहां पहुंचने पर यात्रियों ने शहर के अजीजगंज स्थित सहज मार्ग जंक्शन पर महात्मा रामचंद्र जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बताया गया कि गुजरात के वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा में कई यात्री श्री रामचंद्र मिशन और हार्टफुलनेस मेडिटेशन से जुड़े साधक हैं। यात्रियों ने बाबूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद श्री रामचंद्र मिशन के प्रशिक्षक राजगोपाल अग्रवाल की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गईं।

यात्रा के यात्रियों के साथ प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी बाबूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं के साथ मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, मदन अग्रवाल, कृष्णा भारद्वाज, सुरेंद्र सिन्हा, अशोक लोधी, एसके शर्मा, आलोक कुमार, आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post Next Post