ट्रेन से गिरकर युवक का पैर घुटने के नीचे से कटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी

 

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। जननायक एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा करीब 20 वर्षीय युवक रोजा के पास ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसका एक पैर ट्रेन की चपेट में आने से घुटने के नीचे से कट गया।

घायल युवक की पहचान जितेंद्र कुमार पुत्र बचन यादव, निवासी ग्राम लालपुर, थाना सिद्धेश्वर, जनपद मधेपुरा, बिहार के रूप में हुई है। बताया गया कि जितेंद्र कुमार लुधियाना से जननायक ट्रेन से अपने घर की ओर जा रहा था।

रोजा के पास अचानक ट्रेन से नीचे गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर पटरी की चपेट में आ गया, जिससे पैर घुटने के नीचे से कट गया।

घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज आर्थोपेडिक वार्ड में चल रहा है।

Previous Post Next Post