शाहजहाँपुर: तिलहर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय के वारंट पर चार वारंटी गिरफ्तार


स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 21 अक्टूबर 2026। जनपद के थाना तिलहर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके निवास स्थानों से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

अलग-अलग गांवों से पकड़े गए चार वारंटी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान रामसागर पुत्र सकटेलाल (47 वर्ष), निवासी ग्राम सरेली; कल्लू पुत्र रामौतार (31 वर्ष), निवासी ग्राम बंधीचक; मंटू पुत्र महेन्द्र (31 वर्ष), निवासी ग्राम मिर्गापुर; और महफूज हुसैन पुत्र मकबूल हुसैन (45 वर्ष), निवासी ग्राम सरैया ख्वाजा के रूप में हुई है। सभी थाना तिलहर क्षेत्र के निवासी हैं।

विभिन्न पुराने मामलों में जारी थे वारंट

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, रामसागर के खिलाफ वाद संख्या 6004/10, मुकदमा अपराध संख्या 660/10, धारा 323 और 504 भादवि के मामले में वारंट जारी था।

कल्लू के खिलाफ वाद संख्या 2541/10, मुकदमा अपराध संख्या 167/05, धारा 323, 504, 506 और 427 भादवि के मामले में वारंट था।

मंटू के खिलाफ वाद संख्या 4406/10, मुकदमा अपराध संख्या 12/09, धारा 323 और 504 भादवि के मामले में वारंट जारी किया गया था।

वहीं, महफूज हुसैन के खिलाफ वाद संख्या 4246/10, मुकदमा अपराध संख्या 302/03, धारा 25 आर्म्स एक्ट के मामले में वारंट जारी था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रभाषचन्द्र, उपनिरीक्षक गौरव शर्मा, हरकिशोर मौर्य, मोहित कुमार, मो. मारूफ, हेड कांस्टेबल भारतमणि एवं महिपाल, कांस्टेबल शरद यादव, योगेश कुमार, अमित कुमार, रजत मलिक तथा महिला कांस्टेबल ममता और संध्या शामिल रहीं।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post