दहेज हत्या के मामले में वांछित सास-ससुर गिरफ्तार

 


पुलिस ने घर से दोनों को दबोचा, न्यायालय के समक्ष किया पेश

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मृतका को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और उसकी मौत के मामले में वांछित थे।

पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर 2026 को वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम कुम्हरुआ निवासी धर्मवीर, उसकी पत्नी गुड्डी, अशोक और प्रसून द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री छाया देवी को प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर छाया देवी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना परशुरामपुरी में मु0अ0सं0 447/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 92 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

मुखबिर की सूचना पर घर से गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि 7 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अशोक पुत्र हरदयाल, उम्र करीब 43 वर्ष तथा अभियुक्ता गुड्डी पत्नी अशोक, उम्र करीब 40 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम कुम्हरुआ, थाना परशुरामपुरी, को उनके घर से करीब 10 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और महिला कांस्टेबल विनय सोलंकी शामिल रहे।

Previous Post Next Post