उन्नाव: हसनगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम घनश्याम मीणा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं


ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

उन्नाव। तहसील हसनगंज के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीणा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीमती शालिनी तोमर, तहसीलदार श्री कीरत सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तीकरण पर जोर

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अभियान के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया।

प्रशासन का उद्देश्य जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाना और सरकारी सेवाओं को अधिक जवाबदेह बनाना है।

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

Previous Post Next Post