मोहनलालगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार


ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️

दिनांक: 20 अक्टूबर 2026

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी करीब 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत काम किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना मोहनलालगंज में मुकदमा संख्या 387/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5एल/6 में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने ऐसे की गिरफ्तारी

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई गई। इसके बाद 20 अक्टूबर 2026 को आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

अभिषेक सिंह, पुत्र उमाशंकर सिंह, निवासी सहान्दीनपुर मथिया, थाना करीमुद्दीनपुर, तहसील यूसुफपुर मोहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ तरुण गाबा एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देशों के क्रम में, संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज राम बाबू सिंह के नेतृत्व में की गई।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़ | लखनऊ

Previous Post Next Post