ब्यूरो रिपोर्ट अंकुर जोशी, लखनऊ ✍️
लखनऊ। अपनी मांगों को लेकर बलरामपुर अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई, जिससे अस्पताल प्रशासन के सामने व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई।
हड़ताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने के साथ उन्हें सांत्वना देते हुए काम पर लौटने की अपील की।
फिलहाल कर्मचारियों की मांगों और हड़ताल को लेकर अस्पताल परिसर में स्थिति पर नजर बनी हुई है।
पत्रकार अंकुर कुमार जोशी
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
श्रेणी
लखनऊ
