ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर, लखनऊ ✍️
लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए महिला और उसके दो बच्चों को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद तीनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को शैकी उर्फ पूजा अपनी 14 वर्षीय पुत्री कशिश और 11 वर्षीय पुत्र संस्कार के साथ घर से चली गई थीं। इस संबंध में महिला के पति पारुल शर्मा निवासी ग्राम सकरा गौरी, थाना काकोरी ने गुमशुदगी संख्या 54/2026 दर्ज कराई थी।
गुमशुदा महिला और दोनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की आनंद नगर कॉलोनी में ट्रेस हुई। इसके बाद काकोरी पुलिस टीम ग्वालियर पहुंची और महिला व दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस टीम को ग्वालियर भेजा गया था। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महिला और दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उत्तम सिंह, उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह तथा महिला आरक्षी बबीता शामिल रहीं।
