ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️
हसनगंज, उन्नाव।
विकास खंड हसनगंज के ग्राम निंदेमऊ स्थित संविलयन विद्यालय (कक्षा 1 से 8 तक) में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी उन्नाव श्री घनश्याम मीणा, उपजिलाधिकारी श्रीमती शालिनी तोमर और तहसीलदार श्री कीरत सेन ने विद्यालय के बच्चों को नई डेस्क-बेंच वितरित कीं। साथ ही सभी बच्चों को चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
बच्चों से पढ़ाई के बारे में की बातचीत
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने स्वयं छोटे-छोटे बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई के बारे में बातचीत की। अधिकारियों से चॉकलेट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया और शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा और विद्यालय के वातावरण को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी और ग्रामीण भी मौजूद रहे। अधिकारियों की इस पहल से बच्चों में उत्साह देखने को मिला और बेहतर शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश गया।
