संवेदनशील नेतृत्व: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से राहत उपलब्ध कराई जाए।

गोशाला में की गोसेवा

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला में गोसेवा भी की। इस दौरान उन्होंने गोवंश की सेवा की।

जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति सक्रियता और सेवा भाव मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के प्रमुख पहलू रहे।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post