आगामी त्योहारों को लेकर परशुरामपुरी थाने में पीस कमेटी की बैठक


स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना परशुरामपुरी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

अफवाहों से बचने की अपील

बैठक में लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाहजनक सूचनाओं का प्रसार नहीं करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

नागरिकों से लिए सुझाव

क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित लोगों से त्योहारों के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी लिए। उन्होंने सभी से त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं ने पुलिस-प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Previous Post Next Post