पंचायत भवन और वृहद गौसंरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 1 अक्टूबर 2026। विकासखंड कांट के ग्राम इन्देपुर में पंचायत भवन एवं वृहद गौसंरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) विजय राज सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) ज्ञान प्रकाश, अवर अभियंता लघु सिंचाई ललित शर्मा, तकनीकी सहायक (मनरेगा) रबी कान्त त्रिपाठी, रोजगार सेवक जगदीश तथा पंचायत सहायक रोविन देवी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान सोलर पैनल को ठीक कराने तथा विद्युत कनेक्शन कराए जाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी को नियमित रूप से संचालित कराने को कहा गया।

वृहद गौसंरक्षण केंद्र के निरीक्षण में मिली कमियों को दूर कराने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कांट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शाहजहांपुर तथा अधिशासी अभियंता जल निगम-ग्रामीण को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं एवं पंचायत स्तर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा कमियों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Previous Post Next Post